मां पिंकी ने बेटे ऋतिक रोशन की फिल्म के गाने घुंघरू पर किया बिंदास डांस (वीडियो)

    मां पिंकी ने बेटे ऋतिक की फिल्म के गाने घुंघरू पर किया बिंदास डांस

    मां पिंकी ने बेटे ऋतिक रोशन की फिल्म के गाने घुंघरू पर किया बिंदास डांस (वीडियो)

    ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के काफी करीब हैं। पिछले दिनों वो पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए थे। अब उनकी मां पिंकी रोशनी अपने कुछ रिलेटिव्स के साथ राजस्थान में एंजॉय कर रही हैं। उनके साथ ऋतिक की बहन सुनैना रोशन भी नजर दिखीं। ऋतिक रोशन की मां इस ट्रिप से फोटोज और वीडियो भी शेयर कर रही हैं।

    अब उन्होंने ऋतिक की फिल्म वॉर के गाने घुंघरू पर डांस करके एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में वो बाकी दो रिश्तेदारों के साथ स्लो मोशन में डांस करती दिख रही हैं।

    बेटी सुनैना का भी मनाया जन्मदिन

    इस ट्रिप में पिंकी रौशन ने बेटी सुनैना का बर्थडे भी मनाया। इसकी एक फोटो भी उन्होंने शेयर की। सुनैना के लिए केक काटा गया है और छोटी सी सजावट की गई है। सभी पगड़ी पहने राजस्थानी रंग में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले सुनैना की परिवारवालों के साथ अनबन हो गई थी लेकिन पिछले कई ट्रिप की फोटो देखकर लगता है कि अब रोशन परिवार में सब अच्छा है।