पूजा बेदी को हुआ कोरोना, वैक्सीन नहीं लगवाने का लिया था फैसला

    पूजा बेदी को हुआ कोरोना

    पूजा बेदी को हुआ कोरोना, वैक्सीन नहीं लगवाने का लिया था फैसला

    एक्ट्रेस पूजा बेदी को कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो बताती हैं कि पहले उनको जुखाम हुआ। उन्हें लगा किसी चीज की एलर्जी है।

    लेकिन बाद में जब उन्हें बुखार भी आ गया। तब उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। पूजा के घर में उनके अलावा उनके मंगेतर और एक हाउस हेल्प को भी कोरोना हो गया है।

    एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा कि आखिरकार उन्हें कोरोना हो ही गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वैक्सीन ना लगवाने का फैसला किया है। वो नेचुरल तरीके से इम्युनिटी बनाना चाहती थीं और ये उनका निजी फैसला था। पूजा ने कहा कि वो करिए को आपके लिए सही हो।

    एक्ट्रेस को कोरोना हो जाने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने भी उनके लिए दुआ की है कि वो जल्दी ठीक हों।