प्रतिज्ञा एक्ट्रेस पूजा गौर और राज अरोड़ा का 10 साल पुराना रिश्ता टूटा, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

    प्रतिज्ञा एक्ट्रेस पूजा गौर और राज अरोड़ा का 10 साल पुराना रिश्ता टूटा

    प्रतिज्ञा एक्ट्रेस पूजा गौर और राज अरोड़ा का 10 साल पुराना रिश्ता टूटा, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

    टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में लीड रोल निभा कर हर घर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस पूजा गौर खबरों में बनी हुई हैं। पूजा एक्टर राज अरोड़ा के साथ पिछले 10 सालों से रिलेशनशिप में थी। अब उन्होंने अपने इस रिश्ते के टूट जाने की खबर दी है। पूजा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वो और राज अब अलग हो गये हैं। ये दोनों के लिए मुश्किल फैसला था।

    पूजा ने पोस्ट में लिखा-‘साल 2020 में काफी सारे बदलाव हुए। इनमें से कुछ अच्छे थे और कुछ बुरे। पिछले कुछ महीने मेरे और राज के रिश्ते को लेकर काफी सारी खबरें उठीं। कठिन फैसले लेने में थोड़ा समय लगता है। मैं इस बारे में बात करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहती थी। राज और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। भले ही हमारे रास्ते अलग हो गए हों लेकिन एक दूसरे के प्रति सम्मान हमेशा रहेगा। मैं हमेशा उनके लिए बेस्ट चाहूंगी क्योंकि मेरी जिंदगी में उनका महत्व काफी ज्यादा रहा है। हम हमेशा दोस्त रहेंगे।'

    आगे पूजा ने बताया कि उन्हें ये सब करने के लिए बहुत हिम्मत लगी। आगे उन्होंने सभी को उन्हें समझने और प्राइवेसी देने के लिए शुक्रिया किया।

    बता दें, पूजा और राज की मुलाकात हॉरर टीवी शो ‘कोई आने को है’ के दौरान हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पहले पूजा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि, बाद में दोनों परिवार वाले मान गये थे। लेकिन अब पूजा और राज ने ही अलग होने का फैसला कर लिया है।