प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी के बर्थडे पर दिया ये खास सरप्राइज, खुद शेयर की तस्वीरें

    प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी के बर्थडे पर दिया ये खास सरप्राइज

    प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी के बर्थडे पर दिया ये खास सरप्राइज, खुद शेयर की तस्वीरें

    प्रिंस नरूला और युकिका चौधरी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटता है। ऐसा ही कुछ खास हुआ जब युविका ने रात अपना जन्मदिन मनाया। युविका वैसे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं लेकिन प्रिंस ने तो उन्हें सरप्राइज देते हुए रात को ही सेलेब्रेशन कर लिया।

    प्रिंस ने युविका के लिए एक खास बर्थडे सरप्राइज रखा था। उनके लिए रूम को सजाया गया। एक छोटा सा केक काटा गया। खूब प्यारा जताया गया। प्रिंस ने युविका के बर्थडे सेलिब्रेशन की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। प्रिंस ने युविका को अपनी दुनिया बताया। देखिये-

    बता दें, प्रिंस और युविका की मुलकात बिग बॉस 9 के दौरान हुई थी। इस शो के समय ही प्रिंस ने दुनिया को बता दिया था कि युविका को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद इस सीजन के विनर भी प्रिंस ही बने थे। इस शो के बाद इस जोड़ी ने कुछ साल तक अपना रिश्ता दुनिया से छुपाये रखा और साल 2018  अक्टूबर में शादी कर ली। शादी के बाद ये जोड़ी नच बलिये में भी नज़र आई और इस शो का ख़िताब भी इनके नाम रहा।