सनी लियोनी का रिकॉर्ड तोड़ गूगल पर सबसे ज़्यादा बार सर्च की गई नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश !

    सनी लियोनी का रिकॉर्ड तोड़ गूगल पर सबसे ज़्यादा बार सर्च की गई नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फैन फॉलोविंग का नदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सनी जहां भी जाती हैं वहां लाखों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंच जाते हैं। यहां तक की वो गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड एक आम लड़की से रातोंरात सेलेब्रिटी बनी प्रिया प्रकाश वरियर ने तोड़ दिया है। एक मलयाली फिल्म के विडियो क्लिप से नेशनल क्रश बनने वाली प्रिया पिछले दिनों इतनी बार सर्च की गई कि उन्होंने सनी लियोनी तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    सनी लियोनी का रिकॉर्ड तोड़ गूगल पर सबसे ज़्यादा बार सर्च की गई नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश !

    मलयाली फिल्म ‘ओरु अदार लव' के गाने ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया की अदाओं पर देश ऐसे फ़िदा हुआ कि अचानक से उन्हें लाखों प्रपोजल मिलने लगे। उनके सोशल अकाउंट फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बाढ़ सी आ गई है। एक दम से मिली ये नए पहचान और नॅशनल क्रश बनकर प्रिया काफी खुश हैं। ऐसी भी खबरे हैं कि प्रिया जल्द ही किसी बॉलीवुड या किसी हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं।