प्रियंका चोपड़ा, आदर्श गौरव को 'द व्हाइट टाइगर' के लिए मिला बाफ्टा अवार्ड्स में नॉमिनेशन!

    प्रियंका को मिला बाफ्टा अवार्ड्स में नॉमिनेशन!

    प्रियंका चोपड़ा, आदर्श गौरव को 'द व्हाइट टाइगर' के लिए मिला बाफ्टा अवार्ड्स में नॉमिनेशन!

    प्रियंका चोपड़ा की नेटफ़्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर में बहुत तारीफ मिल रही है और क्रिटिक्स ने भी उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा है। गौरव आदर्श के लीड रोल वाली ‘द व्हाइट टाइगर’ में प्रियंका यूं तो सपोर्टिंग रोल में हैं मगर उनके किरदार की वैल्यू कहानी में बहुत बड़ी है, साथ ही उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने इस रोल में और जान भी डाल दी है। हाल ही में प्रियंका ने बताया था की उनके पति निक जोनस ने फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखकर कहा था कि वो ऑस्कर लाने वाली पहली ‘जोनस’ हो सकती हैं। फिलहाल ऑस्कर तो नहीं, लेकिन दुनिया भर में बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले ‘बाफ्टा अवार्ड्स’ की लॉन्ग-लिस्ट में प्रियंका को, ‘सपोर्टिंग एक्टर’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।


    इस लिस्ट में प्रियंका के साथ ऑस्कर विजेता ओलिविया कोलमन और ऑस्कर नोमिनेटेड ग्लेन क्लोज़ जैसे नामी कलाकार हैं। 234 एंट्रीज़ में से ये लॉन्ग-लिस्ट बनाई गई है। एक दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद टॉप 6 और तीसरे राउंड के बाद विजेता चुने जाएंगे। प्रियंका के लिए ये डबल नहीं बल्कि ट्रिपल खुशी की बात है क्योंकि उनके साथ-साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ के लीड आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके अलावा इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म वगैरह कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है।