प्रियंका चोपड़ा को मिली ये फिल्म, फरहान अख्तर के साथ आएँगी नज़र !

    प्रियंका चोपड़ा को मिली ये फिल्म, फरहान अख्तर के साथ आएँगी नज़र !

    बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्त निक जोनस के साथ वापस इंडिया आई हैं। यहां प्रियंका निक को इंडियन कल्चर से रूबरू कराएंगी। साथ ही अपनी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी पूरी करेंगी। ये तो हम सभी जानते ही हैं कि प्रियंका सलमान खान के साथ ‘भारत’ में नज़र आने वाली है। लेकिन इसलिए अलावा भी प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म में नज़र आ सकती है। सूत्रों की माने तो शोनाली आयेशा चौधरी पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं। जिसमें प्रियंका और फरहान अख्तर साथ नज़र आ सकते हैं।

    आयेशा चौधरी जो एक मोटिवेशनल स्पीकर है। जिसने अपनी बीमारी से हटकर आगे बढ़ने के बारे में सोचा और लोगों को भी इंस्पायर्ड किया। इस फिल्म में आयेशा के रोल में ‘दंगल’ गर्ल ज़ायरा वसीम नज़र आएँगी और प्रियंका, फरहान उनके पेरेंट्स। लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका भारत के अलावा इस फिल्म में भी दिखेंगी।