पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत में होली मनाएंगे निक जोनस

    पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत में होली मनाएंगे निक जोनस

    पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत में होली मनाएंगे निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे पॉपुलर स्टार कपल्स में से एक है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ विदेशी टूर पर देखा जाता है। लेकिन इस बात दोनों भारत आये हैं होली मनाने के लिए। हाल में प्रियंका और निक की भारत आने कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। फैन पेज से शेयर की गई तस्वीरों में कहा गया है कि ये कपल होली का त्यौहार मनाने भारत आये हुए हैं।

    इन तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक जीन्स और टॉप पहने हुएf नज़र आ रही हैं तो वहीं निक हल्के नीले रंग के लॉन्ग कोर्ट और पेंट में नज़र आ रहे हैं। वैसे अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये तस्वीरें कहाँ खींची गई है।


    बता दें, प्रियंका कुछ ही दिन पहले मुंबई में स्पॉट हुई थी। एक इवेंट के सिलसिले में वो मुंबई आई थी। उसके बाद उन्हें कैटरीना कैफ के घर भी देखा गया था। अब वापस इंडिया दौरा खास होने वाला है। वहीं प्रियंका आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आई थी। फैन्स उनके अगले प्रोजक्ट का इंतजार कर रहे हैं।