करण जोहर के चैट शो पर साथ नज़र आ सकती हैं करीना -प्रियंका !

    करण जोहर के चैट शो पर साथ नज़र आ सकती हैं करीना -प्रियंका !

    करण जौहर का ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 6 की अभी शुरुआत ही हुई है कि ये शो खबरों में बना हुआ है। पहले एपिसोड में आई दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब खबरे हैं कि कभी अच्छी दोस्त रहीं करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा इस शो पर मेहमान बनी नज़र आ सकती हैं। कहां जा रहा है इन दोनों ने ही इस स्पेशल एपिसोड में आने के लिए हाँ कर दिया है। फ़िलहाल ये एपिसोड शूट नहीं हुआ है। लेकिन अगर दोनों इस शो पर साथ नज़र आती हैं तो ये दोनों के फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। 

    दरअसल, साल 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज’ में दोनों अक्षय कुमार की लीड हीरोइन थी। इस फिल्म में विलेन बनी प्रियंका चोपड़ा को ज़्यादा पसंद किया गया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। पब्लिकली भी दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ कहा। ऐसे में इन दोनों को साथ में किसी चैट शो में देखना मजेदार होगा। इतने सालों में दोनों की लाइफ बिलकुल बदल गई है। जहाँ करीना सैफ और तैमूर के साथ खुश हैं वहीं प्रियंका भी निक जोनस के साथ अपनी नई लाइफ शुरू करने वाली हैं।