प्रियंका और निक मना रहे हैं शादी की दूसरी सालगिरह, खास अंदाज़ में किया एक दूसरे को विश

    प्रियंका और निक मना रहे हैं शादी की दूसरी सालगिरह

    प्रियंका और निक मना रहे हैं शादी की दूसरी सालगिरह, खास अंदाज़ में किया एक दूसरे को विश

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल माने जाते हैं। शादी के बाद से दोनों एक दूसरे के साथ हिम्मत बन कर खड़े हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बिताये पलों को शेयर करते हैं। लेकिन इस बार मौका थोडा खास है। आज प्रियंका और निक अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।

    प्रियंका ने निक का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अमेरिका की सड़क पर एक दूसरे के साथ नज़र आ रहे हैं।

    वहीं निक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। इसके कैप्शन के साथ निक ने प्रियंका को सबसे खूबसूरत और प्रेणादायक बताया है।

    बता दें, दुनियाभर में फैले कोरोना के दौरान निक और प्रियंका एक दूसरे की हिम्मत साथ खड़े रहे। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो निक के साथ काम की बातें खूब करती हैं। दोनों अपना काम साथ बैठ कर डिस्कस करते हैं। वहीं दोनों इस साल दोनों को एक दूसरे के साथ बिताने को ज्यादा वक़्त मिला। दोनों ने अपने पालतू जानवर के साथ खूब समय बिताया। वर्कआउट किया और अब दोनों अपने काम में लग गये हैं। हाल में प्रियंका को ‘वी केन बी हीरोज’ के टीजर में देखा गया था।