सब काम छोड़ निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गई प्रियंका !

    सब काम छोड़ निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गई प्रियंका !

    इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड बॉयफ्रेंड निक जोनस के सगाई और शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आज यानी अपने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को सगाई की पार्टी देंगे। जिसके लिए निक के पेरेंट्स भी मुंबई पहुंच चुके हैं। और मुंबई स्थित घर भी सजाया जा चुका है। लेकिन इस पार्टी से पहले निक और प्रियंका एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले नज़र आये।

    बीती राट दोनों डिनर डेट पर गए थे, इस मौके पर प्रियंका ने ऑफ वाइट और ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं निक कैसुअल नज़र आये।

    इससे पहले भी निक जून महीने में इंडिया आये थे और कुछ वक़्त तक प्रियंका के परिवार के साथ बिताया था। अब वो अपने परिवार के साथ वापस आये हैं। और इस बार शायद शादी करके ही वापस जाये। बताया जा रहा है कि दोनों ने पिछले महीने प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर सगाई कर ली थी। अब बस इस सगाई का ऐलान और अपने करीबी को जश्न मनाने का मौका देना है।

    वैसे बता दें, निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर प्रियंका ने सलमान खान के साथ ‘भारत’ जैसी फिल्म छोड़ दी थी और अभी वो फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं।