Cannes 2019: पति निक जोनस के साथ इस नए लुक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा !

    Cannes 2019:निक जोनस के साथ इस नए लुक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा !

    Cannes 2019: पति निक जोनस के साथ इस नए लुक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा !

    कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में इंडियन एक्ट्रेसेज की जलवा जारी है। दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और हिना खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अपने इस नए लुक में लोगों को दीवाना कर रही हैं। कांस में अपने दूसरे दिन प्रियंका पति निक जोनस के साथ नज़र आई। यहाँ उन्होंने हल्के नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। प्रियंका ने इस ऑउटफिट को पूरा करने के लिए सफ़ेद रंग की हैट भी पहनी हुई है।

    देखिये तस्वीरें-

    वहीं प्रियंका के साथ निक भी पहली बार कांस पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने प्रियंका के ऑउटफिट के साथ कोआर्डिनेट करते हुए वाइट सूट पहना हुआ है। अभी पिछले ही दिनों इस जोड़ी को Met Gala 2019 में एक दम अनोखे अंदाज़ में देखा गया था। दोनों ने पिछले साल दिसम्बर में हिन्दू और क्रिस्चियन रीति रिवाज से उदयपुर में शादी की है। बता दें, पहली बार निक और प्रियंका कांस फिल्म फेस्टिवल में नज़र आई हैं। प्रियंका यहाँ 5B नाम की डॉक्यूमेंट्री कप प्रोमोट करने पहुंची हैं।