जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से अचानक सगाई के बाद अब अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। खबरों की माने तो प्रियंका इसी साल 2 दिसम्बर में शादी करने वाली हैं। जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। प्रियंका और निक लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली अब इस रिश्ते को शादी में बदलने वाले हैं। और ये शादी बेहद खास और बड़े स्तर पर होने वाली है, जहाँ बॉलीवुड और हॉलीवुड से तमाम बड़े सितारे मौजूद रहेंगे।

    तो ये है प्रियंका से की शादी से जुड़ी खास बातें –

    शादी की तारिख और वेन्यू

    जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार हैं इसलिए वो चाहती हैं उनकी शादी अब तक की बेस्ट शादी हो। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक इसी साल 2 दिसम्बर को उदयपुर के उमेद पैलेस में शादी कर रहे हैं। उमेद पैलेस शाही शादियों के लिए जाना जाता है। इसके पीछे की एक एक खास वजह ये भी है कि प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा अपनी लाड़ली बेटी की शादी बिलकुल रॉयल अंदाज़ और पूरे हिन्दू रीतिरिवाजों से करना चाहती हैं। तो इस ग्रैंड शादी के लिए उदयपुर का ये पैलेस सबसे बेहतरीन जगह है।

    रॉयल शादी, रॉयल जोड़ा

    जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    दोनों के लुक और पहनावे को लेकर ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये बात पक्की है कि ये शादी पूरी तरह से रॉयल अंदाज़ में की जाएगी। जहाँ प्रियंका ट्रेडिशनल महारानी टाइप लिबास और निक किसी महाराजा की तरह रॉयल शेरवानी, मुकुट और तलवार के साथ नज़र आ सकते हैं।

    सितारों का जमावड़ा

    जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    निक और प्रियंका दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज बॉलीवुड और हॉलीवुड से आते हैं। ऐसे में इस ग्रैंड शादी में दोनों ही जगह से सितारों के आने के कयास लगाये जा रहे हैं। जहाँ देसी गर्ल की तरफ से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स होंगे वहीं निक के भी कई नामी दोस्त इस शादी का हिस्सा बने दिखेंगे।

    शादी का जश्न

    जानिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी ये जरुरी जानकारी !

    बता दें, प्रियंका की शादी का जश्न 30 नवम्बर से ही शुरू हो जायेगा। जिसमें मेहँदी, संगीत जैसी रस्में पूरी की जायेंगी। अब जब संगीत की बात आ ही गई है तो ये सबसे धमाकेदार रश्म होगी। जिसमें प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा समेत कई और स्टार्स परफोर्म करते नज़र आ सकते हैं। खबरों की माने तो परिणीती यहाँ प्रियंका के सबसे पॉपुलर डांस नंबर ‘देसी गर्ल’, ‘रामलीला’ ‘तूने मारी इंट्री’ जैसे गानों पर डांस करती नज़र आएँगी।