शादी की पहली सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस खास अदांज में किया एक दूसरे को विश !

    शादी की पहली सालगिरह पर प्रियंका और निक जोनस !

    शादी की पहली सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस खास अदांज में किया एक दूसरे को विश !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे पॉपुलर कपल माने जाते हैं। दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को आगे बढाते हुए परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। आज दोनों की शादी की पहली सालगिरह है। अब दिन इतना खास है तो खास अंदाज़ में सेलिब्रेट भी होना चाहिए। लेकिन उससे पहले दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे को प्यार और जिंदगी भर साथ रहने का वादा करते हुए सोशल मीडिया पर विश किया है।

    निक जोनस ने प्रियंका को पहलों सालगिरह विश करते हुए अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका वाइट गाउन में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में निक ने खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। देखिये-

    वहीं प्रियंका ने निक का हाथ थामे हुए दोनों तरह की शादी तस्वीरों का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है।

    बता दें, कुछ समय पहले तक प्रियंका इंडिया में ही अपने कुछ प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं। उन्हें बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ कई बड़ी पार्टीज में भी देखा गया था। अब वो अपनी पहली शादी की सालगिरह से पहले वापस निक के पास आ गई हैं। दोनों इस समय एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने आज ही के साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को शादी की थी।