प्रियंका और निक की खतरनाक केमिस्ट्री से लबालब भरा हुआ है जोनस ब्रदर्स का नया गाना!

    प्रियंका और निक की केमिस्ट्री से भरा जोनस ब्रदर्स का नया गाना

    प्रियंका और निक की खतरनाक केमिस्ट्री से लबालब भरा हुआ है जोनस ब्रदर्स का नया गाना!

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पति हस्बैंड निक जोनस भले ग्लोबल सेलेब्रिटी हों मगर इंडिया में इनकी फॉलोइंग का लेवल ही कुछ और है। इंडिया की ‘देसी गर्ल’ और उनके इंटरनेशनल पति की हर अदा पर इंडियन फैन्स भर-भर के प्यार लुटाते हैं। और अब फैन्स के लिए एक बार फिर अपने फेवरेट कपल पर प्यार लुटाने का मौका आ गया है क्योंकि जोनस ब्रदर्स का नया गाना ‘व्हाट अ मैन गॉटा डू’ आ चुका है। जहाँ ये गाना बहुत मस्ती भरा चुलबुला सा नंबर है, वहीँ हम इंडियन फैन्स के लिए सबसे काम की चीज़ है गाने का वीडियो, जिसमें प्रियंका और निक की खतरनाक केमिस्ट्री बहुत ज़बरदस्त लग रही है। 

    गाने की शुरुआत होती है निक से जो बिना पैंट के हमारी देसी गर्ल के लिए डांस कर रहे हैं और उन्हें सिड्यूस कर रहे हैं। लेकिन फिर वीडियो में हमें आगे पता चलता है कि प्रियंका और निक दोनों ह बिना पैंट्स के डांस कर रहे हैं क्योंकि वीडियो के थीम में ये दोनों घर पर हैं और फुल मस्ती में डांस कर रहे हैं। 

    गाने में निक और प्रियंका के अलावा जोनस फैमिली का दूसरा सेलेब्रिटी कपल जो जोनस और सोफी टर्नर भी हैं, जो गाने की थीम के हिसाब से, एक टैलेंट शो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। दोनों कपल्स को गाने में बराबर फुटेज मिला है, लेकिन यहाँ सोफी डबल रोल में हैं। 

    तीसरा जोनस कपल केविन और डेनियेला भी गाने में है। इनकी फुटेज कम है मगर जितनी भी है, उसमें इस कपल की केमिस्ट्री देखने लायक है। यहाँ देखिए जोनस ब्रदर्स का गाना ‘व्हाट अ मैन गॉटा डू’: