पहली बार साथ काम कर रही हैं बहने प्रियंका और परिणीती चोपड़ा, डिज्‍नी फ्रोजन 2 में सुनाई देगी आवाज !

    पहली बार साथ काम कर रही हैं बहने प्रियंका और परिणीती चोपड़ा,

    पहली बार साथ काम कर रही हैं बहने प्रियंका और परिणीती चोपड़ा, डिज्‍नी फ्रोजन 2 में सुनाई देगी आवाज !

    प्रियंका चोपड़ा का उनकी चचेरी बहन परिणीती चोपड़ा से अच्छा रिश्ता है। दोनों कई फैमिली फंक्शन, इवेंट्स में साथ देखी जाती हैं। यहां तक की परिणीती अपने काम से ब्रेक लेकर प्रियंका और निक के साथ लंबी छुट्टी बिता कर वापस आई हैं। अब ये दोनों बहने साथ में काम भी कर रही हैं। प्रियंका और परिणीती ने डिज्‍नी फ्रोजन 2 के हिंदी वर्जन के लिय अपनी आवाज दी है।

    प्रियंका ने इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी है। मतलब ये दोनों बहने किसी फिल्म में बेशक एक साथ नज़र ना आई हो लेकिन अब इनकी आवाज डिज्‍नी फ्रोजन 2 के हिंदी वर्जन के लिए जरुर सुनी जा सकती है।

    बता दें, इसके अलावा प्रियंका अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। लेकिन ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर की वजह से फिल्म की कमाई बहुत धीमी है। फिल्म सबसे कम उम्र में मोटिवेशनल स्पीकर बनी आयेशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।