प्रियंका ने रणवीर से पूछा क्या वो दीपिका के कपड़े चुराते हैं; दिया डबल डेट का आइडिया...

    प्रियंका ने रणवीर से पूछा क्या वो दीपिका के कपड़े चुराते हैं

    प्रियंका ने रणवीर से पूछा क्या वो दीपिका के कपड़े चुराते हैं; दिया डबल डेट का आइडिया...

    रणवीर सिंह की फैशन चॉइस के बारे में तो कहने लायक शायद कोई बात ही नहीं है। जहां एक तरफ रणवीर बिना शक सबसे स्टाइलिश बॉलीवुड कलाकारों में से एक हैं, वहीं काई बार वो ऐसा भी कुछ फैशन स्टेटमेंट कैरी कर जाते हैं जो बाकी लोगों को थोड़ा सा अतरंगी या कभी-कभी अजीब नज़र आता है। रणवीर की स्कर्ट में तो ऐसी तस्वीरें फेमस हैं कि वो अक्सर मीम बनाने में भी इस्तेमाल कर ली जाती हैं और उन्हें लेकर ये जोक भी चल निकला है कि वो तो दीपिका से भी मांग के कपड़े पहन लेते हैं। ग्लोबल आइकॉन, हमारी देसी गर्ल और रणवीर के साथ गुंडे और बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी उनसे एक इंटरेक्शन में एक ऐसा ही सवाल कर डाला।

    अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के वर्चुअल प्रोमोशन में लगीं प्रियंका ने रणवीर के साथ बातचीत की, जिसके कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। प्रियंका ने रणवीर से पूछा कि क्या वो दीपिका के क्लोज़ेट से कपड़े चुराते हैं? तो रणवीर ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उल्टा दीपिका उनसे कपड़े उधर लेती रहती हैं। प्रियंका ने रणवीर को डबल डेट का भी आइडिया दिया, उन्होने कहा, ‘मुझसे इंतज़ार नहीं हो रहा कि हम डबल डेट जैसा कुछ करें और कुछ मस्ती भरा करें’। प्रियंका ने माना कि वो भी निक के कपड़े उठाकर पहन लेती हैं।