प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर पोस्ट कर दी बेचेलरेट पार्टी की जानकारी !

    प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर पोस्ट कर दी बेचेलरेट पार्टी की जानकारी !

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभी हाल में न्यू यॉर्क से उनके ब्राइडल शावर की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें सफ़ेद गाउन पहने प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। अब प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में अपने बचेलरेट की तस्वीर शेयर की है। मतलब प्रियंका की तरफ से होने वाली एक और पार्टी और बहुत सी तस्वीरों के लिए तैयार हो जाइये।

    प्रियंका, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद शादी करने वाली हैं। शादी की तारीख तो पक्की नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि आने वाले 2 दिसम्बर को प्रियंका उदयपुर के एक महल में शादी करने वाली हैं। वैसे प्रियंका की शादी के लिए उनके तमाम फैन्स बेहद एक्साइटेड और खुश हैं।