द स्काई इज पिंक की शूटिंग पर सिसक सिसक कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर ने किया खुलासा!

    द स्काई इज पिंक की शूटिंग पर सिसक सिसक कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा!

    द स्काई इज पिंक की शूटिंग पर सिसक सिसक कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर ने किया खुलासा!

    प्रियंका चोपड़ा और फरहान खान स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक इन दिनों काफी चर्चा मे हैं। ये फिल्म इंडिया में रिलीज होने से पहले विदेश में धमाल मचा चुकी है। हाल ही में इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में दिखाया गया। जहां फिल्म को काफी तारीफें मिलीं। फिल्म में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी हैं और फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया हैं।

    अब सोनाली ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका बुरी तरह रोने लगी थीं और वो चुप भी नहीं हो रही थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने एक दिन को याद किया जब फिल्म का एक इमोशनल सीन शूट हो रहा था और कट बोलने के बाद भी वो लगातार बस रोए जा रही थीं।

    उन्होंने मुंबई मिरर को बताया, ''एक इमोशनल सीन के बाद वो रो पड़ी थीं। कट बोलने के बाद मैंने उसे गले लगाया और वो फिर भी चुप नहीं हो रही थी। वो लगातार सिसकियां भरते हुए कह रही थीं - 'आई एम सॉरी। मैं जानती हूं कि एक बच्चे के खोने का क्या मतलब होता है। मुझे इश्लू के लिए दुख है।' मैंने उन्हें पकड़ रखा था।" आपको बता दें कि इश्लू सोनाली बोस का बेटा था, जिसका साल 2013 में निधन हो गया था।

    द स्काई इज पिंक का ट्रेलर भी आ चुका हैं। द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं। प्रियंका फिल्म में अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में दिखेंगे। दोनों पति-पत्नी बने हैं, जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।