प्रियंका चोपड़ा ने मनाई मैरिज प्रपोजल की दूसरी एनिवर्सरी, पति निक के लिए दिया बेहद प्यारा मैसेज

    प्रियंका चोपड़ा ने मनाई मैरिज प्रपोजल की दूसरी एनिवर्सरी

    प्रियंका चोपड़ा ने मनाई मैरिज प्रपोजल की दूसरी एनिवर्सरी, पति निक के लिए दिया बेहद प्यारा मैसेज

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया के सबसे फेमस कपल्स मे से एक हैं। दोनों अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं और फैंस का इन्हें भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर पति निक जोनस ने उनके लिए एक स्वीट सा पोस्ट भी शेयर किया था। अब उनके जन्मदिन के सिर्फ दो दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा का एक और खास दिन आ गया है।

    20 जुलाई का दिन प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी खास है क्योंकि इसी दिन निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। प्रियंका आज भी उस दिन को याद करती हैं। इस बात को दो साल हो गए हैं, इसलिए प्रियंका आज अपनी दूसरी मैरिज प्रपोजल एनिवर्सरी मना रही हैं। उन्होंने निक के लिए एक प्यारा मैसेज पोस्ट किया है जिसमें एक फोटो भी है और निक प्रियंका को किस कर रहे हैं।

    प्रियंका ने लिखा, ''मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इस दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन मैं उसके बाद से हर रोज हर वक्त हां कहती हूं। इस वक्त में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं! आई लव यू निक।''

    वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म को काफी प्यार मिला था। अब वो आगे व्हाइट टाइगर नाम की नोवल पर बन रही फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।