जानिए क्यों वापस इंडिया लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा !

    जानिए क्यों वापस इंडिया लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा !

    ‘क्वांटिको’ स्टार प्रियंका चोपड़ा लम्बे समय से इंडिया में नहीं हैं। वो फ़िलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए अब वो कम ही भारत में देखती हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘जय गंगाजल’ थी जो साल 2016 में आई। इसके बाद उन्होंने कोई हिंदी प्रोजेक्ट का एलान नहीं किया। लेकिन प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी है कि प्रियंका इंडिया वापस लौट रही हैं। वो इसी 17 दिसम्बर को इंडिया आ रही हैं। इस बार पप्रियंका करीब तीन हफ़्तों के लिए इंडिया में होंगी।

    जानिए क्यों वापस इंडिया लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा !

    सूत्रों के मुताबिक घर वापस लौट कर प्रियंका अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगी और विज्ञापनों की शूटिंग करेंगी। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट लाइनअप की हुई है। तो इस सिलसिले में वो कुछ डायरेक्टर्स से भी मिल सकती हैं।  

    जानिए क्यों वापस इंडिया लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा !

    प्रियंका इससे पहले जुलाई में इंडिया आई थी। लेकिन मुश्किल से हफ्ते भर ही वो यहां रुकी थी फिर वो वापस चली गई। लेकिन इस बार वो थोड़े ज़्यादा समय के लिए आ रही हैं। ऐसे में अपने काम के अलावा अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ भी वक़्त गुज़ार सकती हैं। खैर, हम तो चाहते हैं कि इस बार प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म का एलान कर के वापस जाए।