ओशो की करीबी रहीं मां आनंद शीला की बायोपिक में फाइनल हुई प्रियंका चोपड़ा?

    ओशो की करीबी रहीं मां आनंद शीला की बायोपिक में फाइनल हुई प्रियंका?

    ओशो की करीबी रहीं मां आनंद शीला की बायोपिक में फाइनल हुई प्रियंका चोपड़ा?

    प्रियंका चोपड़ा आखिरकार अब ओशो की करीबी रहीं मां आनंद शीला की बायोपिक में नजर आएंगी। इस पर अभी तक काफी पेंच फंसा हुआ था। लेकिन अब द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'शीला' में मां आनंद शीला के किरदार में दिखेंगी। फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले नेटफ्लिक्स 6 पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' में भी मां आनंद शीला को दिखा चुका है।

    मां आनंद शीला ने प्रियंका को नोटिस भेजने की कही थी बात

    दिसंबर 2019 में हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में आनंद शीला ने कहा था कि उन्होंने प्रियंका को उन पर फिल्म बनाने की इजाजत नहीं दी और उन्होंने एक लीगल नोटिस भी भेजा है। वहीं अगर फिल्म बनती है तो वो अपने रोल में आलिया भट्ट को देखना चाहती हैं।

    आनंद शीला ने कहा, ''मैंने प्रियंका चोपड़ा को बायोपिक के लिए नहीं चुना है इसलिए मैनें उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी है। स्विट्जरलैंड में हम काफी आसान तरीके से लीगल नोटिस भेजते हैं। मैंने उन्हें ईमेल ही भेजा जोकि यहां लीगल ही माना जाता है। प्रियंका या उनकी टीम से कोई जवाब नहीं आया है।''

    ओशो की करीबी रहीं मां आनंद शीला की बायोपिक में फाइनल हुई प्रियंका चोपड़ा?

    कौन हैं मां आनंद शीला

    गुजरात के वडोदरा में जन्मी मां आनंद शीला का असली नाम शीला अंबालाल पटेल था। 1981 में ओशो ने अमेरिका में अपने रजनीशपुरम आश्रम को संचालित करने के लिए मां आनंद शीला को नियुक्त किया था। 1984 में अमेरिका में हुए बायोटेरर अटैक के लिए मां आनंद शीला को दोषी पाया गया और उन्हें 20 साल कैद की सजा हुई। हालांकि वो 39 महीने बाद अपने अच्छे व्यवहार के चलते छूट गईं और स्विट्जरलैंड चली गईं।