प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़े लॉकडाउन के नियम, माँ के साथ पहुँचीं सैलून!

    प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़े लॉकडाउन के नियम

    प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़े लॉकडाउन के नियम, माँ के साथ पहुँचीं सैलून!

    प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड की स्टार और हमारी फेवरेट देसी गर्ल ही नहीं रहीं, बल्कि एक ग्लोबल सिटिज़न हो चुकी हैं। हाल के समय में प्रियंका कई जिम्मेदार इनिशिएटिव का हिस्सा भी बनती दिखीं और उनकी ओवरऑल इमेज एक भरोसेमंद-जिम्मेदार नागरिक की है। मगर अब एक खबर है जिसके अनुसार प्रियंका से एक चूक हो गई। रिपोर्ट्स के हिसाब से प्रियंका ने लंदन यूके में कोविड 19 लॉकडाउन के नियम तोड़ दिए और बात यहाँ तक हो गई कि मौके पर पुलिस भी पहुँच गई।

    दरअसल, यूके में दोबारा से कोरोनावायरस के नए रूप और बढ़ते खतरे को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है जो शायद फरवरी तक चले। इसमें एक नियम यह भी है कि ‘पर्सनल केयर सर्विसेज’ जैसे सैलून, स्पा इत्यादि बंद रहेंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका अपनी मम्मी, डॉक्टर मधु चोपड़ा और पेट डायना के साथ, शाम में 4:55 के करीब एक सैलून पहुँचीं। वहाँ पर सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी थे। इस नियम को तोड़ने के कारण पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने सैलून पर पहुँचकर सैलून के मालिक को जुबानी वार्निंग दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका इस लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में फंस गई हैं, जहां वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुँचीं थीं।