वीडियो: 'द स्काई इज पिंक' के वर्ल्ड प्रीमियर पर इमोशनल होकर रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा!

    'द स्काई इज पिंक' के वर्ल्ड प्रीमियर पर इमोशनल होकर रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा!

    वीडियो: 'द स्काई इज पिंक' के वर्ल्ड प्रीमियर पर इमोशनल होकर रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा!

    प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापस लौटी हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक ने इंडिया में रिलीज होने से पहले ही काफी नाम कमा लिया है। ये फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल (TIFF 20109) में दिखाई गई। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सरफ भी हैं। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।

    फिल्म फेस्टीवल में द स्काई इज पिंक दिखाए जाने के बाद का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका सोनाली, फरहान अख्तर और बाकी लोगों के साथ गले मिलते नजर आ रही हैं। इसके बाद वो इनती इमोशनल हो जाती हैं कि उनको आंसू निकल आते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि फिल्म को ऑडियंस की तरफ से कितना प्यार मिला। इस वजह से भी शायद प्रियंका का दिल भर आया और वो खुशी के मारे रो पड़ीं।

    फिल्म की बात करें तो ये एक लव स्टोरी है। जिसमें फरहान और प्रियंका की बेटी जायरा 13 साल की उम्र में फल्मनरी फिब्रियोसिस नाम की बीमारी हो जाती है। इसके बाद दोनों अपनी बच्ची को बचाने के लिए क्या क्या करते हैं ये कहानी इसी बारे में हैं।

    इस फिल्म के अलावा प्रियंका का अगला प्रोजेक्ट हॉलीवुड से है। वो नेटफ्किस की एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम We Can Be Heroes है।