प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिन‍िश्ड' 12 घंटे के अंदर बनी नंबर 1, एक्ट्रेस ने किया शुक्रिया

    प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिन‍िश्ड' 12 घंटे के अंदर बनी नंबर 1

    प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिन‍िश्ड' 12 घंटे के अंदर बनी नंबर 1, एक्ट्रेस ने किया शुक्रिया

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने काम से फैंस को खुश कर देती हैं। अब हाल में प्रियंका ने अपनी किताब 'अनफिन‍िश्ड' को रिलीज किया है। इस किताब को अमेरिका में खूब अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।  अनफिन‍िश्ड' को इतना पसंद किया जा रहा है कि सिर्फ 12 घंटे में ये किताब अमेरिका की बेस्ट सेलर बन गई है। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकरी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दी।

    कुछ ही घंटों में इस उपलब्धि को पा कर प्रियंका बेहद खुश हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर सभी का इसपर अपना आभार शुक्रियादा किया है। प्रियंका लिखती हैं - 'सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी'। मालूम हो कि प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वे यहां तक पहुंची हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिन‍िश्ड' 12 घंटे के अंदर बनी नंबर 1, एक्ट्रेस ने किया शुक्रिया

    बता दें, पिछले कुछ समय से प्रियंका लगातार कुछ वीडियो क्लिप के जरिये अपनी किताब के बारे में बता रही थीं। अब आखिरकार इनकी किताब रिलीज़ हुई और रीडर को पसंद आ रही हैं। वहीं पप्रियंका के फ़िल्मी सफ़र की बात करें तपो आखिरी बार उन्हें ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘द व्टाहाइट टाइगर’, ‘वी कैन बी हीरोज’, ‘द मैट्र‍िक्स 4’ पर काम कर रही हैं।