प्रियंका चोपड़ा को आई अपने कांस के दिनों की याद, शेयर किया फ़ोटोज़ से भरा वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा को आई अपने कांस के दिनों की याद

    प्रियंका चोपड़ा को आई अपने कांस के दिनों की याद, शेयर किया फ़ोटोज़ से भरा वीडियो

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस की वजह से घर पर ही समय बिता रही हैं। ऐसे में उन्हें अपने कांस फिल्म फेस्टिवल के दिनों की याद आ गई है। ठीक इसी समय वो पिछले साल कांस के रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहीं थीं। ये पहला मौका था जब प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफ़ेद ऑउटफिट में रेड कारपेट पर चलती नज़र आई थी। प्रियंका यहां 5B नाम की डॉक्यूमेंट्री को प्रोमोट करने पहुंची हैं। अब इस बार कोरोना की वजह से कांस फेस्टिवल तो हुआ नहीं लेकिन प्रियंका ने इस वीडियो क्लिप के जरिये हमें उन दिनों की याद जरुर दिला दी।

    दुनियाभर में फैले कोरोना की वजह से प्रियंका पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वो अक्सर निक के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी कोई थ्रोबैक वीडियो शेयर करती हैं तो कभी अपने ससुरालवालों के साथ की तस्वीरें। इसके साथ वो इंडिया में बैठी अपनी फैमिली को भी याद कर रही हैं। कुछेक दिनों में भारत से अमेरिका ट्रेवल करने वाली प्रियंका 2 महीनों से भी ज्यादा अपनी माँ दूर हैं, उनसे मिल नहीं पाई हैं। आखिर बार वो मार्च में होली के मौके पर पति निक के साथ भारत आई थी।