प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' बनी नेटफ़्लिक्स की सबसे पॉपुलर फिल्म; एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया!

    प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' बनी नेटफ़्लिक्स की सबसे पॉपुलर फिल्म

    प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' बनी नेटफ़्लिक्स की सबसे पॉपुलर फिल्म; एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया!

    हम सबकी चहेती देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा 2 साल बाद फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नज़र आ रही हैं। इससे पहले उनकी आखरी फिल्म 2019 में आई ‘द स्काई इज़ पिंक’ थी। ‘द व्हाइट टाइगर’ की एक खास बात ये भी है कि ये प्रियंका की पहली ओटीटी रिलीज़ भी है, ऐसे में उन्हें एक्साइटेड तो होना ही था और उन्होने खूब उत्साह के साथ इस फिल्म का प्रोमोशन भी किया। मगर अब प्रियंका और भी ज़्यादा उत्साहित हैं क्योंकि 26 जनवरी, यानि मंगलवार को ‘द व्हाइट टाइगर’ दुनिया भर में नेटफ़्लिक्स की सबसे पॉपुलर फिल्म भी बन गई।

    प्रियंका ने मंगलवार को इन्स्टाग्राम पर नेटफ़्लिक्स पर सबसे पॉपुलर फिल्मों की रैंकिंग शेयर करते हुए, अपनी स्टोरीज़ में स्क्रीनशॉट लगाते हुए लिखा, ‘द व्हाइट टाइगर को दुनिया भर में नेटफलिक्स की नंबर 1 फिल्म देखकर बहुत एक्साइटेड हूँ। इस सपोर्ट के लिए शुक्रिया। देखते रहिए और अपनी राय मुझे ज़रूर बताएं’।

    प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' बनी नेटफ़्लिक्स की सबसे पॉपुलर फिल्म; एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया!

    बता दें, 22 जनवरी को रिलीज़ हुई ‘द व्हाइट टाइगर’ को क्रिटिक्स से बहुत सराहना मिली। हालांकि, प्रियंका इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सपोर्टिंग रोल मे हैं, मगर उनके काम को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म मे लीड किरदार निभाने वाले आदर्श गौरव को हाल ही में ‘इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड’ के लिए नॉमिनेशन भी मिला है।