प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व मेनेजर प्रकाश जाजू के बीच कानूनी लड़ाई ख़त्म, कोर्ट के बाहर हुई सुलह !

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व मेनेजर प्रकाश जाजू के बीच कानूनी लड़ाई ख़त्म

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व मेनेजर प्रकाश जाजू के बीच कानूनी लड़ाई ख़त्म, कोर्ट के बाहर हुई सुलह !

    सेलेब्रिटी हुए और विवाद न हुआ रो काहे के सेलेब्रिटी! और वो भी अगर आप प्रिओयन्क चोपड़ा जैसे वर्ल्ड फेमस सेलेब हों तटब तो विवाद आपका पता हाथ में लिए घुमते रहते हैं। 2004 में प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मेनेजर प्रकाश जाजू ने उनपर आरोप लगाया था कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट का नियम तोड़ते हुए, अचानक ही अनाउंस कर दिया था कि उनकी सेवाएं ख़त्म कर दी गई हैं। 

    इस मामले को लेकर प्रकाश ने कानूनी तरीका अपनाया था और अँधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रियंका पर केस फाइल कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रियंका चोपड़ा जोनस और प्रकाश जाजू की क़ानूनी लड़ाई आखिरकार ख़त्म हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि केस से जुड़े दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है और कानूनी मसला ख़त्म कर लिया है।

    प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा, जो केसव में प्रियंका को रिप्रेजेंट कर रही हैं, और प्रकाश राजू सुनवाई के दौरान कोर्ट में ही मौजूद थे। बताया गया कि जज ने प्रियंका को कोर्ट से वीडियो कॉल किया और फैसला किए जाने के सम्बन्ध में उनका कन्फर्मेशन माँगा। प्रियंका के हाँ करने के बाद ये मामला ख़त्म कर दिया गया।