प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बर्थडे पर उन्हें फुटबॉल स्टेडियम में किया किस, शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो!

    प्रियंका ने निक के बर्थडे पर उन्हें फुटबॉल स्टेडियम में किया किस

    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बर्थडे पर उन्हें फुटबॉल स्टेडियम में किया किस, शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो!

    प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपने पति निक जोनस का पहला बर्थडे बहुत यादगार तरीके से मनाया। पिछले साल दिसंबर में प्रियंका और निक की शादीहुई थी और उसका बाद निक जोनस का ये पहला बर्थडे है। इस मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर एक खूबसूरत विडियो शेयर किया। इस विडियो में प्रियंका ने निक के साथ अपने सारे यादगार पलों का एक कोलाज बनाया था, इसमें निक के बर्थडे सेलिब्रेशन के फ़ोटोज़ भी थीं। 

    यहाँ देखिए पति निक के लिए प्रियंका का खूबसूरत विश:

    वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मेरे जीवन की रौशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की हर ख़ुशी डिज़र्व करते हो। मेरे जीवन में सबसे विनम्र आदमी बनकर आने के लिए शुक्रिया। मेरे होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू @nickjonas।’

    इस विडियो में प्रियंका और निक की कई तस्वीरें और विडियो हैं। उनके कान्स डेब्यू से लेकर लॉस एंजेलेस में प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर पर दोनों के साथ नज़र आने तक इनकी कई सारी यादें इस विडियो में हैं। 

    प्रियंका और निक का एक चैट शो का क्लिप इस विडियो की हाईलाइट है, जिसमें निक प्रियंका को अपनी तरफ खींच रहे हैं और प्रियंका चेयर से स्लाइड होकर उनकी बाहों में आ जाती हैं। इस विडियो में निक और प्रियंका के अलावा जोनस भाइयों और उनके कॉन्सर्ट की भी तस्वीरें हैं।