प्रियंका ने पिता की 7वीं बरसी पर शेयर कर किया उन्हें याद, कुनाल खेमू ने बेटी इनाया को सिखाया योगा

    प्रियंका ने पिता की 7वीं बरसी पर शेयर कर किया उन्हें याद

    प्रियंका ने पिता की 7वीं बरसी पर शेयर कर किया उन्हें याद, कुनाल खेमू ने बेटी इनाया को सिखाया योगा

    आज 10 जून है। सात साल पहले आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा को हमेशा के लिए खो दिया था। कैंसर से जंग वो हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। उनके लिए पिता का यूं चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। आज उनकी 7वीं बरसी पर प्रियंका ने उन्हें फिर याद किया है। उन्होंने पिता की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया है कि वो अपने डैडी को कितना याद करती हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज से अपना रिएक्शन दिया है।

    दूसरी तरफ कुनाल खेमू अपनी बेटी इनाया के साथ टाइम बिता रहे हैं। कुनाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो बेटी इनाया को योगा सिखाते नज़र आ रहे हैं। इनाया भी पापा को फॉलो करती नज़र आ रही हैं। कुनाल ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि वो वर्ड योगा डे जो कि 21 जून को है उसी के लिए तैयारी कर रहे हैं।  

    आज शेयर किये गए ये दोनों ही पोस्ट अपने आप में बेहद खास हैं। एक तरफ प्रियंका अपने पिता को उनकी 7वीं बरसी पर याद कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कुनाल अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं।