प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंदन में मनाया क्रिसमस, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंदन में मनाया क्रिसमस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंदन में मनाया क्रिसमस, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय लंदन में हैं। दोनों ने लंदन से भी अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका न्र अपने पेट डॉग डायना और निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने सैंटा वाली टोपी भी पहनी हुई है। दोनों ने खास अंदाज़ में अपना क्रिसमस लंदन में सेलिब्रेट किया।

    तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को क्रिसमस की शुभकामनायें'। इसके साथ उन्होंने बताया है कि वो अपने परिवार को बेहद याद कर रहे हैं।

    बता दें, अभी कुछ समय पहले ही निक और प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे थे। तभी यूके में लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा हो गई। माना ये जा रहा है कि प्रियंका और निक लंदन में लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं। लेकिन इसके बाद भी दोनों के दूसरे का साथ बेहद एन्जॉय कर रहे हैं।


    पिछले दिनों प्रियंका और निक की एक और तस्वीर सामने आई थी जहां कपल लंदन की गलियों में घूमता हुआ नज़र आ रहा था। इस समय प्रियंका ने एक सफ़ेद कलर को कोट पहना हुआ था जिसकी कीमत 52 हज़ार बताई गई। फ़िलहाल ये कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है।