प्रियंका और निक के रिश्ते के पूरे हुए 3 साल, एक्ट्रेस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीरें

    निक जोनस ने आज के ही दिन किया था प्रियंका चोपड़ा को प्रोपोज

    प्रियंका और निक के रिश्ते के पूरे हुए 3 साल, एक्ट्रेस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीरें

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। आज के ही दिन साल 2018 में निक ने प्रियंका को प्रोपोज किया था। अब कपल ने इस सीक्रेट प्रपोजल की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक को साथ में खुश देखा जा सकता है। वहीं प्रियंका के साथ हाथ में निक की दी हुई डायमंड की रिंग है।

    प्रियंका और निक पहली बार साल 2017 मेट गाला के दौरान साथ में स्पॉट किये गये थे। इसी के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। एक वीडियो भी सामने आया था जहां कुछ फैंस ने निक को प्रियंका के साथ सगाई करने की बधाई दी थी। सिंगर ने उसके जवाब में थैंक्यू कहा था।

    बता दें, कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिसंबर 2018 को शादी कर ली। ये शादी राजस्थान के उदयपुर के पैलेस में हुई थी। इस ग्रैंड शादी में निक और प्रियंका का परिवार शामिल हुआ था। वहीं कुछ खास दोस्तों को निमंत्रण भेजा गया था। दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। फ़िलहाल कपल एक दूसरे से अलग है। प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। तो वहीं निक अमेरिका में अपना वर्क कमिटमेंट पूरा कर रहे हैं।