प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बाढ़ प्रभावित बिहार में राहतकार्य के लिए दी डोनेशन, लोगों से भी की अपील!

    बिहार बाढ़ के लिए प्रियंका की डोनेशन

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बाढ़ प्रभावित बिहार में राहतकार्य के लिए दी डोनेशन, लोगों से भी की अपील!

    बॉलीवुड से निकलकर अब हॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान चुकीं, हमारी अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बिहार में आई बाढ़ के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने गूँज एनजीओ और ज़ोमैटो फीडिंग इंडिया के ज़रिए बिहार के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में मदद के लिए डोनेशन दी है। प्रियंका ने ट्विटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत में मानसून की वजह से देश के कई हिस्सों में तबाही हुई है। बिहार राज्य में, जहाँ मैं पैदा हुई, लगातार भारी बरसात के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम की तरह, लाखों लोगों पर इसका असर पड़ा है और बहुत लोग विस्थापित हो गए हैं क्योंकि उनके घर बह गए हैं।’

    अपनी डोनेशन के बारे में बताते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘निक और मैं पहले ही कुछ आर्गेनाईजेशन को डोनेशन दे चुके हैं जिनकी टीमें राज्य में रिलीफ और रिहैबिलिटेशन के कामों में लगी हुई हैं। अब आपकी बारी है।’ प्रियंका ने जिन दो इनिशिएटिव में डोनेशन की अपील की है, उसमें से गूँज की टीमें बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना और बाकी ज़रूरी चीज़ें मुहैया करा रही हैं और लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं।

    वहीं ज़ोमैटो फीडिंग इंडिया के तहत राशन किट और अनाज वगैरह दिया जा रहा है, जो 5 लोगों के परिवार को एक हफ़्ते के लिए पर्याप्त है। प्रियंका ने हाल ही में असम में आई बाढ़ के लिए भी डोनेशन की अपील की थी।