प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की घोड़े की सवारी, ऐसे मनाया परफेक्ट संडे

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की घोड़े की सवारी

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की घोड़े की सवारी, ऐसे मनाया परफेक्ट संडे

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना संडे काफी खास तरीके से मनाया। दोनों ने कैलीफोर्निया के बीच पर घोड़े की सवारी की। निक ने इस वीकेंड की फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों काफी सुकून भरा दिन बिताते दिख रहे हैं। निक और प्रियंका ने लेदर जैकेट, जींस, बूट्स और हैट पहनी है। दोनों घोड़े पर बैठे एकदम काउबॉय लग रहे हैं।

    निक-प्रियंका अपनी पूरी छुट्टी मना रहे हैं। इससे पहले दोनों इटली में कुकरी क्लास लेते भी दिखे थे, जहां दोनों पास्ता बनाना सीख रहे थे। दोनों की वहां की भी रोमेंटिक सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

    अब क्या करने वाले हैं निक और प्रियंका?

    जोनस ब्रदर्स ने अपना 90 शोज का टूर यूएस और यूरोप में पूरा कर लिया है। अब निक सिंगिंग रियेलिटी शो द वॉइस सीजन 18 के जज बने हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड के प्रोजेक्ट पूरे करेंगी। प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर में भी नजर आएंगी।