प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली पर फैंस को किया विश, एक दूसरे से नहीं हटा पा रहे नज़रें!

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली पर फैंस को किया विश

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली पर फैंस को किया विश, एक दूसरे से नहीं हटा पा रहे नज़रें!

    बॉलीवुड से आगे जाकर अब हॉलीवुड सेलेब बन चुकीं, हमारी अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे के प्यार में किस कदर घिरे रहते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। और ये बात प्रियंका की दिवाली विश के साथ एक बार फिर बहुत खूबसूरती से नज़र आई। प्रियंका और निक ने सीधा लंदन से अपने फैंस को दिवाली 2020 के शुभकामनाएँ दीं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक जैसी फोटो शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाओं से नवाजा। जहां प्रियंका ने इस फोटो में एक बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी हुई है, वहीं निक ने एक ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर फ्लोरल वोर्ल वाली ब्लैक जैकेट मैच कर के दिवाली वाला स्टाइल तैयार किया था।

    हाथों में दिए पकड़े प्रियंका और निक एक दूसरे में पूरे प्रेम से खोए हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘सेलिब्रेट कर रहे सभी को हैप्पी दिवाली। हमारे परिवार से आपके परिवार को।’ बता दें, कुछ ही दिन पहले प्रियंका ने बताया था कि वो लंदन के लिए निकाल गई हैं। अपने प्यारे डॉग्स की फोटो शेयर करते हुए उन्होने बताया कि वो घर से दूर हैं और अपने पेट्स को बहुत मिस करती हैं।