प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जल्द ही बच्चे के सवाल पर कहा- प्रेशर बनाना बंद कीजिए!

    बच्चे के सवाल पर प्रियंका ने कहा- प्रेशर बनाना बंद कीजिए!

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जल्द ही बच्चे के सवाल पर कहा- प्रेशर बनाना बंद कीजिए!

    सेलेब्स की शादी के बाद से ही लोग उनसे बच्चे की उम्मीद करने लगते हैं और इस मामले में प्रियंका चोपड़ा भी कोई अपवाद नहीं हैं। पॉप स्टार निक जोनस से शादी के बाद से ही लगातार प्रियंका पर इस सवाल की बौछार की जाती रही है कि वो अब बच्चा कब प्लान कर रहे हैं। प्रियंका भी आगे बढ़कर पूरे कॉन्फ़िडेंस से इस सवाल का जवाब देती रही हैं और अधिकतर बार उनके जवाब का निचोड़ यही होता है- जब होगा तब होगा। तो, एक बार फिर एक इंटरव्यू में प्रियंका से परिवार आगे बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया और इंटरव्यूअर ने कहा कि दुनिया को ‘जोनस ब्रदर बेबीज’ की बहुत ज़रूरत है। प्रियंका ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और इंटरव्यू लेने वाले को खरा-खरा कहा कि उनपर दबाव न बनाया जाए।

    इस इंटरव्यू में प्रियंका हाल ही में किए अपने कंफेशन, कि उन्हें निक के साथ एक पूरी क्रिकेट टीम सीजे की फैमिली चाहिए, पर बात कर रही थीं। अपनी सफाई में उन्होने कहा, ‘मुझे और निक को जब भी मौका मिलेगा मैं उसे स्वीकार करूंगी’। इंटरव्यूअर ने प्रियंका के जवाब के बाद इतना उर कहा- उम्मीद करते हैं कि ऐसा जल्दी हो क्योंकि हमें कुछ थोड़े और ‘जो-ब्रो बेबीज (जोनस ब्रदर्स के बच्चों) की ज़रूरत है’। इसपर प्रियंका ने उन्हें टोंका कि वो उनकी फिल्म पर फोकस करें। उन्होने कहा, ‘प्रेशर बनाना बंद कर दीजिए। मेरी कितनी बड़ी फिल्म आ रही है वो देखिए’। बता दें, प्रियंका इस समय अपनी आने वाली नेटफ़्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ क प्रोमोशन कर रही हैं।