प्रियंका को मेमोरियल डे पर याद आए अपने पेरेंट्स, दोनों ने इंडियन आर्मी में दी थीं सेवाएं!

    प्रियंका को मेमोरियल डे पर याद आए अपने पेरेंट्स

    प्रियंका को मेमोरियल डे पर याद आए अपने पेरेंट्स, दोनों ने इंडियन आर्मी में दी थीं सेवाएं!

    प्रियंका चोपड़ा और मिलिट्री के लिए उनका प्यार कई मौकों पर सामने आता रहा है। प्रियंका बॉलीवुड के उन चंद सेलिब्रिटीज में से हैं जो आर्मी बैकग्राउंड से हैं। इस वक़्त प्रियंका अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ यूएस में हैं, जहाँ हार साल 25 मई को मेमोरियल डे मनाया जाता है। ये दिन उन सैनिकों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अमेरिका की सेनाओं में अपनी सेवाएं दी हैं। लेकिन हमारी देसी गर्ल प्रियंका को मेमोरियल डे पर अपने पेरेंट्स याद आए। प्रियंका ने अपने पेरेंट्स, मां मधु चोपड़ा और पिता स्व अशोक चोपड़ा, की एक पुरानी मगर बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें वो दोनों इंडियन आर्मी की यूनिफार्म में हैं।

    प्रियंका ने ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे दोनों पेरेंट्स ने रमी में सेवाएँ दी हैं और शायाद इसी वजह से मुझे दुनिया भर में सैनिकों के परिवारों से जुड़ाव महसूस होता है। आइए, आज उन खोए हुए हीरोज़ को याद करें, जिन्होंने हमारी आज़ादी को बचाने के लिए सर्विस में आपनी जानें दी हैं।’ प्रियंका को हमेशा अपने आर्मी बैकग्राउंड पर गर्व रहा है और उन्होंने अलग-अलग मंचों पर ये कहा है कि उनका डिसिप्लिन इसी वजह से आता है। प्रियंका फ़िलहाल निक के साथ लॉस एंजेलेस में हैं।