प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, पति निक के साथ किया पूजा पाठ

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क में खोला इंडियन रेस्टोरेंट

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, पति निक के साथ किया पूजा पाठ

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने ‘सोना’ रखा है। प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत साल 2019 में कर दी थी। अब जा कर रेस्टोरेंट की शुरुआत हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पूजा पाठ की तस्वीर शेयर की है।

    प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘मैं आपके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।”

    बता दें, प्रियंका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने के अंत तक रेस्टोरेंट खुल जायेगा। आगे प्रियंका ने अपने दोस्तों का भी शुक्रिया की। वो लिखती हैं-'यह कोशिश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन के बिना संभव नहीं हो पाती। रेस्टोरेंट के इस सोच को स्पष्टता के साथ साकार करने के लिए हमारी डिज़ाइनर मेलिसा बोवर्स और बोकी टीम का शुक्रिया।' अब जल्द ही उनके अमेरिकन फैंस प्रियंका के रेस्टोरेंट में जा कर खाना खा सकते हैं।