प्रियंका चोपड़ा ने सरोज खान को दी श्रद्दांजलि; 'अग्निपथ' में साथ काम करने को बताया 'सपना सच होने जैसा'!

    प्रियंका चोपड़ा ने सरोज खान को दी श्रद्दांजलि

    प्रियंका चोपड़ा ने सरोज खान को दी श्रद्दांजलि; 'अग्निपथ' में साथ काम करने को बताया 'सपना सच होने जैसा'!

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बेस्ट कोरियोग्राफर्स में से एक सरोज खान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर सरोज खान से जुड़ी अपनी याद शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके लिए सरोज खान के साथ काम करने का मौका मिलना, ‘टीनेज का सपना सच होने जैसा’ था। सरोज जी ने प्रियंका को ‘अग्निपथ’ फिल्म के गाने ‘गुन गुन गुना रे’ में कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ ऋतिक रोशन, संजय दत्त और ऋषि कपूर भी थे। प्रियंका ने ‘मास्टर जी’ सरोज खान को याद करते हुए लिखा, ‘जब आपने अग्निपथ में मुझे कोरियोग्राफ किया तो मेरे बहुत सारे टीनेज सपनों में से एक पूरा हो गया टास्कमास्टर, परफेक्शनिस्ट, इनोवेटर, ट्रेंडसेटर, जीनियस... सरोज जी बहुत सारे लोगों के लिए बहुत कुछ थीं। मेरे लिए वो हमेशा एक इंस्टिट्यूशन रहेंगी जिन्होंने बेपरवाह डांसिंग, इमोशन और पैशन के एक युग को डिफाइन किया। दुआ है, स्वर्ग भी आपकी धुन पर डांस करे मास्टरजी... RIP सरोज खान।’

    प्रियंका के ‘अग्निपथ’ को-स्टार ऋतिक ने सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, ‘आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा।’ वहीं संजय दत्त ने उन्हें ‘एक लीजेंड के साथ साथ एक विनम्र व्यक्ति’ भी बताया था।