किसान परिवार के घर ट्रैक्टर पहुंचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा के की सोनू सूद की तारीफ

    किसान के घर ट्रैक्टर पहुंचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा के की सोनू सूद की तारीफ

    किसान परिवार के घर ट्रैक्टर पहुंचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा के की सोनू सूद की तारीफ

    इस कोरोना काल में  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आये। हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाना हो या जरूरतमंद लोगों के घर में राशन, सोनू पिछले 4 महीनों से लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। आम लोगों का सोनू से बात करना इतना आसान हो गया है कि वो ट्विटर पर बस सोनू सूद टैग कर उनसे अपनी परेशानी शेयर कर लेते हैं। वहीं सोनू बिना देरी करे मदद में लग जाते हैं। हाल में उन्होंने आंध्रप्रदेश में एक परिवार के घर ट्रैक्टर पहुंचा दिया। सोनू के इस काम की सराहना पूरा देश कर रहा है। इस लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। प्रियंका ने हाल में ट्वीट करते हुए सोनू के काम की तारीफ की।

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया काम शुरू किया है जिसमें वो पूरे हफ्ते की एक ऐसी कहानी शेयर करेंगी जिससे वो इंस्पायर्ड हुई हों। इसकी शुरुआत उन्होंने सोनू सूद से की। उन्होंने आंध्रप्रदेश के एक परिवार के घर ट्रैक्टर भेजने के लिए उनकी तारीफ की।

    दरअसल, आंध्रप्रदेश के चित्तूर के मदनापल्ले गाँव में रहने वाले नागेश्वर राव के पास न तो बैल थे और न ही इतने पैसे कि उधार पर बैल लेकर खेतों में बोवनी की जाए। ऐसे में वो अपनी दोनों बेटियों से बैलों की तरफ खेतों की बोवनी करनी पर मजबूर थे। सोनू सूद ने इस परिवार का वीडियो देखते हुए उनके घर दो बेलों की  जगह ट्रैक्टर ही भेज दिया था।

    सोनू के इसी काम की सरहना प्रियंका चोपड़ा ने की। जिसके जवाब में सोनू ने उनका शुक्रियादा किया। बता दें, सोनू पिछले 4 महीनों से प्रवासी और जरुरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने हाल में लोगों के लिए नौकरियों का भी बंदोबस्त किया है। ऐसे में सोनू सूद फ़िल्मी हीरो से लोगों के असल हीरो बन गए हैं।