प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस ने उन्हें दिया ये सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए कीमत

    प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस ने उन्हें दिया ये सबसे महंगा गिफ्ट

    प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस ने उन्हें दिया ये सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए कीमत

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को वैसे तो कई गिफ्ट्स और बर्थडे विशेज मिली होंगी। लेकिन इसमें निक जोनस का दिया हुआ तोहफा सबसे खास है। दरअसल, एक्ट्रेस में अपने इंस्टाग्राम पर रेड वाइन की बोतल की तस्वीर शेयर करते हुए आई लव यू लिखा था। माना जा रहा है कि ये रेड वाइन निक ने एक्ट्रेस को गिफ्ट की है।

    लेकिन ये कोई साधारण वाइन नहीं है  1982 Chateau Mouton Rothschild थी। इस वाइन की कीमत लाखों में है। अगर गिफ्ट की गई वाइन की कीमत का अंदाज़ा लगाया जाये तो 750 मिली लीटर इसबोटल की कीमत 131375 है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब निक ने प्रियंका को महंगा तोहफा दिया हो। इससे पहले निक ने अपनी इंगेजमेंट रिंग खरीदने के लिए पूरा स्टोर बंद करवा दिया था।

    प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस ने उन्हें दिया ये सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए कीमत

    बता दें, प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से पूरी की गई थी जिसकी तस्वीरें अब भी छाई रहती हैं। प्रियंका और निक की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटते।