क्या अपनी सास के पैर छूते हैं निक जोनस? प्रियंका चोपड़ा ने 'द कपिल शर्मा शो' पर किया खुलासा!

    क्या अपनी सास के पैर छूते हैं हैं निक जोनस?

    क्या अपनी सास के पैर छूते हैं निक जोनस? प्रियंका चोपड़ा ने 'द कपिल शर्मा शो' पर किया खुलासा!

    प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से एक एक बार फिर बॉलीवुड लौट रही हैं और इस समय वो इंडिया में अपनी फिल्म का ताबड़तोड़ प्रोमोशन करने में लगी हुई हैं। शो के प्रोमोशन के लिए प्रियंका हाल ही में ‘द कपिल शर्मा’ शो पर पहुँचीं। जैसा कि हम जानते ही हैं कपिल अपने शो पर आने वाले हर मेहमान से कुछ न कुछ मजेदार राज़ निकलवा ही लेते हैं, ऐसा ही हुआ प्रियंका के साथ। 

    कपिल का शो वैसे भी फिल्म स्टार्स के लिए फिल्मों के प्रोमोशन की सबसे फेवरेट जगह है। और स्टार्स को कपिल से बात करना भी पसंद है। प्रियंका जब कपिल के घर पहुँचीं तो बातचीत में निक जोनस के साथ उनकी शादी की बात चल निकली। कपिल ने प्रियंका से पूछा कि क्या निक इंडियन दामादों की तरह अपनी सास, यानी प्रियंका की मम्मी के पैर छूते हैं या एयर-किस से ही काम चलाते हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, वो सुनकर शो पर मौजूद सब लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। प्रियंका ने कहा, ‘दोनों के बीच में! बेचारा हग करता है मम्मी को!’ 

    प्रियंका की मम्मी, जो शो के वक़्त जनता में बैठी थीं, उन्होंने भी गर्दन हिलाते हुए प्रियंका की बात से सहमति जताई। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम स्टारर ‘द स्काई इज़ पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।