प्रियंका ने बताया प्रपोजल के टाइम निक ने कहा था कुछ ऐसा कि कर ली थी शादी की प्लानिंग

    प्रियंका ने बताया प्रपोजल के टाइम निक ने कहा था कुछ ऐसा कि...

    प्रियंका ने बताया प्रपोजल के टाइम निक ने कहा था कुछ ऐसा कि कर ली थी शादी की प्लानिंग

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल में निक ने इंडिया आ कर होली सेलिब्रेट की थी तो प्रियंका अमेरिका में बैठे हुए भी कोरोना पीड़ितो की मदद में लगी हुई हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कल्चर को भी पसंद करते हैं। इसलिए निक ने भारत आ कर हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से शादी की थी। अब शादी के करीब ढेढ़ साल बाद प्रियंका ने बताया कि निक ने उन्हें प्रोपोज करते समय ऐसा क्या कहा था जो वो मान गई।

    प्रियंका ने बताया प्रपोजल के टाइम निक ने कहा था कुछ ऐसा कि कर ली थी शादी की प्लानिंग

    हाल में ताटलर मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा “पहली चीज़ जो उसने मुझसे कही थी जब वो मुझे प्रोपोज करने के लिए घुटनों का बैठा था उसने कहा कि वह मेरी इच्छाओं से कितना प्यार करता है। ये कुछ ऐसा था जो मैंने कभी नहीं सुना। बल्कि मैंने जितने भी लोग मैंने देखें हैं इसे लेकर थोड़े चिंतित हो जाते थे।" प्रियंका ने आगे, “फिर हम हर दिन मिले। मैं उसके साथ समय बिताने से अपने आप को रोक नहीं पाई। उसके बारे में सब कुछ सही लगा। और जब उन्होंने मुझे प्रोपोज किया, तो यह मेरे लिए अभी तक की सबसे सही फीलिंग थी

    प्रियंका ने बताया प्रपोजल के टाइम निक ने कहा था कुछ ऐसा कि कर ली थी शादी की प्लानिंग

    प्रियंका ने आगे ये भी बताया कि दो डिनर टेबल पर निक के साथ काम, बिज़नस की बातें करती हैं। निक ये बातचीत एन्जॉय करते हैं। उन्होंने बताया कि वो दोनों अपने काम, बिज़नस और अपने करियर को लेकर काफी फोकस हैं और एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं।

    बता दें, दोनों ने एक साल तक डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। ये शादी राजस्थान के उम्मेद भवन में भारतीय और वेर्स्टन रीतिरिवाजों से पुरी हुई थी। हाल में प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग की भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो ये जरुर्कारना चाहती हैं लेकिन फ़िलहाल वो बिजी हैं।