प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों पति निक जोनस के साथ नहीं करतीं वर्कआउट!

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों पति के साथ नहीं करतीं वर्कआउट!

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों पति निक जोनस के साथ नहीं करतीं वर्कआउट!

    क्वारंटीन के दौरान हम सभी को अपने घरवालों और प्यारे लोगों के साथ रहने का भरपूर मौका मिला। और ऐसा ही कुछ हुआ ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ। पूरे लॉकडाउन भर प्रियंका अपने हसबेंड निक जोनस और पपीज़ डायना, पांडा और जीनो के साथ सोशल मीडिया पर नज़र आती रहीं। लॉकडाउन में प्रियाना ने निक को अपन्र पर्सनल पियानो ट्रेनर और फिजिकल ट्रेनर में भी बदल दिया। हालांकि, प्रियंका के लिए निक से फिजिकल ट्रेनिंग लेना ज़्यादा कामयाब नहीं रहा!

    प्रियंका ने ‘द ड्रू बैरिमोर शो’ पर हॉलीवुड स्टार को बताया, ‘क्वारंटीन की शुरुआत में हम वर्कआउट करना शुरू कर रहे थे और उनका ऐसा था कि- कम ऑन बेब। हम ये कर लेंगे। हम साथ में करेंगे। ये कपल्स वाली बात रहेगी। मैंने कहा- ठीक है। मैंने उनके साथ कभी पहले ऐसा नहीं किया था और मैं बहुत कंपीटिटिव हूँ और मैं 255 स्क्वाट तक तो उनकी बराबरी करती रही और फिर ये ऐसे ही खत्म हो गया कि- मेरा वजन भले आपके बराबर हो लेकिन मैं आपकी बराबरी नहीं कर सकती। ये क्रेज़ी है’।

    और इस वजह से फिर प्रियंका और निक ने फैसला किया कि वो साथ में वर्कआउट नहीं करेंगे। क्योंकि ये कामयाब नहीं हुआ!