प्रियंका ने छोड़ दी है दुनिया की परवाह, 'सख्त लौंडे' रणवीर सिंह को देखकर पिघले जा रहे फैंस!

    प्रियंका ने छोड़ दी है दुनिया की परवाह

    प्रियंका ने छोड़ दी है दुनिया की परवाह, 'सख्त लौंडे' रणवीर सिंह को देखकर पिघले जा रहे फैंस!

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम के झंडे गाढ़ चुकीं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट इन्स्टा पोस्ट इस बात का सबूत है कि लोग क्यों उनके दीवाने हुए रहते हैं। प्रियंका ने नया फोटो पोस्ट किया है जिसमें उन्होने एक ब्लू टॉप पहना है और उंक चेहरे पर उनकी ट्रेडमार्क खूबसूरत स्माइल है। फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘न्यू हेयर, डोंट केयर’! प्रियंका ने हाल ही में नया हेयरकट लिया था।

    आईपीएल 2020 का थीम सॉंग आने के बाद प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है और वो आईपीएल मैचों का इंतज़ार बेसबरी से कर रही हैं। वहीं, प्रियंका के ‘गुंडे’ को-स्टार रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस क्रेज़ी हुए जा रहे हैं। इस फोटो में रणवीर एकदम नॉर्मल व्हाइट टी-शर्ट में हैं लेकिन इतने सादे दिखने के बावजूद वो ज़बरदस्त लग रहे हैं।

    फोटो में रणवीर के चेहरे पर बहुत इंटेन्स और सीरियस सा एक्स्प्रेशन है। रणवीर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘सख्त लौंडा’! और उनका ये कैप्शन देखकर फैंस पिघले जा रहे हैं। काम की बात करें तो रणवीर की 2 फिल्में ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ लॉकडाउन के कारण अटक गई थीं, इन दोनों फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। वहीं प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ अरविंद अडिगा की बुक ‘द व्हाइट टाइगर’ पर बनी वेब सिरीज़ में नज़र आएंगी।