प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ो में बेची अपनी दो प्रॉपर्टी, लाखों के किराये पर दिया ऑफिस

    प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ो में बेची अपनी दो प्रॉपर्टी

    प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ो में बेची अपनी दो प्रॉपर्टी, लाखों के किराये पर दिया ऑफिस

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सबसे अमीर सेलेब्रिटी में गिनी जाती हैं। मुंबई, गोवा समेत उनके पास अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी प्रॉपर्टी हैं। अब हाल में उन्होंने अपनी मुंबई वाली प्रॉपर्टी के दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने एक ऑफिस स्पेस को भी लीज़ पर दिया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने वर्सोवा, अंधेरी में राज क्लिनिक की प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रूपये में बेच दिया है। इस बिल्डिंग में सांतवे फ्लोर के 888 वर्ग मफीट में फैले अपार्टमेंट को उन्होंने 3 करोड़ में बेचा है। इस पर स्टैम्प ड्यूटी 9 लाख दी गई है। वहीं 1219 वर्ग फीट की प्रॉपर्टी को उन्होंने 4 करोड़ रूपये में बेचा है। 

    वहीं, प्रियंका ने अपने ओशिवारा सेकंड फ्लोर की ऑफिस प्रॉपर्टी को 2।11लाख रूपये हर महीने किराये पर लीज़ पर दिया है। ये अग्रीमेंट 3 जून 2021 में रजिस्टर किया गया है। ये ऑफिस 11 महीने तक लीज़ पर है। इसके अलावा पिछले साल भी प्रियंका ने लोखंडवाला की अपनी एक प्रॉपर्टी को 2 करोड़ रूपये में बेच दिया था। फ़िलहाल एक्ट्रेस लंदन में अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। हाल में उन्होंने निक के साथ अपने रिश्ते की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी।