प्रियंका चोपड़ा ने अपना मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो किया शेयर, जल्दी में ऐसे होती हैं तैयार

    प्रियंका चोपड़ा ने अपना मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो किया शेयर

    प्रियंका चोपड़ा ने अपना मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो किया शेयर, जल्दी में ऐसे होती हैं तैयार

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अपने फैंस को जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। कभी पति निक जोनस के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी अपनी बुक, अपनी फिल्म को प्रोमोट करती नज़र आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपना मेकअप ट्युटोरियल वीडियो बनाया है जिसमें वो कम से कम समय में जरुरी मेकअप करती दिख रही हैं।

    वीडियो में प्रियंका बता रही हैं कि वो कैसे जल्दी मेकअप कर तैयार हो जाती हैं। पहले वो बिना मेकअप के कैमरे के सामने आती हैं। फाउंडेशन लगाती हैं, कॉम्पैक, ब्लश, मश्कारा, आईब्रो और फिर अंत में लिपस्टिक लगाती हैं। प्रियंका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    बता दें, प्रियंका इन दिनों अपनी इंग्लिश फिल्म ‘वाइट टाइगर’ के लिए सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो राजकुमार राव और महेश मांजरेकर के साथ नज़र आयेंगी। फिल्म आज रिलीज़ हो रही है।


    प्रियंका चोपड़ा बेबाक एक्ट्रेस हैं। हाजिरजवाबी में तो इनका कोई जवाब नहीं। पिछले दिनों एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वो फैमिली कब आगे बढ़ाएंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो और निक बहुत सारे बच्चे चाहते हैं, इस बारे में दोनों प्लान करेंगे।