प्रियंका ने शेयर की निक के साथ पहली डेट की फोटो, 2 साल होने पर दोनों ने लिखीं खूबसूरत पोस्ट!

    प्रियंका ने शेयर की निक के साथ पहली डेट की फोटो

    प्रियंका ने शेयर की निक के साथ पहली डेट की फोटो, 2 साल होने पर दोनों ने लिखीं खूबसूरत पोस्ट!

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडियन जनता के ही नहीं, दुनिया भर के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। पहली बार साथ देखे जाने से लेकर शादी करने तक प्रियंका और निक मीडिया और कैमरों के चहेते रहे हैं। इस खूबसूरत कपल की पहली डेट को आज 2 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर प्रियंका और निक दोनों ने ही खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

    प्रियंका ने निक के साथ अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘2 साल पहले हमने साथ में अप्निक पहली फोटो ली थी। उसके बाद से हर दिन तुमने मुझे बेहद ख़ुशी और उमंग दी है। आई लव यू निक। हमारे साथ को इतना इनक्रेडिबल बनाने के लिए शुक्रिया। और ढेर सारी डेट नाइट्स के नाम...’। निक ने भी प्रियंका के नाम सोशल मीडिया पर इस मौके पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पहली डेट को 2 साल हो गए हैं। निक ने लिखा, ‘ये मेरी ज़िन्दगी के बेस्ट 2 साल रहे, और उनके साथ ज़िन्दगी बिताने का सोच पाना भी मेरे लिए एक बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। आई लव यू बेब। हैप्पी टू इयर्स।’

    प्रियंका और निक की इन खूबसूरत पोस्ट्स ने तो जैसे लोगों का दिन ही बना दिया। दुनिया भर के फैन्स इन दोनों की पोस्ट्स पर दिल बिछाए जा रहे हैं।