प्रियंका चोपड़ा की अमेज़न प्राइम के साथ करोड़ों की डील, किसी भी भाषा में बना सकती हैं कंटेंट!

    प्रियंका चोपड़ा की अमेज़न प्राइम के साथ करोड़ों की डील

    प्रियंका चोपड़ा की अमेज़न प्राइम के साथ करोड़ों की डील, किसी भी भाषा में बना सकती हैं कंटेंट!

    प्रियंका चोपड़ा ने पॉपुलर OTT प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल के लिए करोड़ों की ‘फर्स्ट लुक’ टेलेविज़न डील साइन की है। आपको बता दें कि प्रियंका एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं और उनकी लास्ट रिलीज़ ‘द स्काई इज पिंक’ उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस के अंडर बननी थी। प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर इस डील के बारे में बात करते हुए लिखा, ‘एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों तरीके से, मैंने हमेशा एक ऐसे ओपन कैनवास का सपना देखा है जहाँ पूरी दुनिया का क्रिएटिव टैलेंट एक साथ आए और ऐसा ग्रेट कंटेंट बनाए जिसमें भाषा या जियोग्राफी का कोई लेना देना न हो। ये हमेशा से मेरे प्रोडक्शन हाउस-पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है और यही अमेज़न के साथ मेरे इस सफ़र का आधार है।’

    प्रियंका और अमेज़न की ये डील एक ग्लोबल डील है जिसका मतलब ये है कि प्रियंका हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भाषा में कंटेंट बना सकती हैं। प्रियंका के पास फ़िलहाल पहले ही अमेज़न के 2 प्रोजेक्ट हैं। अमेज़न के लिए प्रियंका एक रियलिटी डांस शो ‘संगीत’ कर रही हैं, जो उनकी अपनी शादी के संगीत से इंस्पायर्ड है। इस शो में दुल्हे और दुल्हन के परिवार विनर्स ट्राफी के लिए कम्पीटीशन करेंगे। ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ और ‘इनफिनिटी वॉर’ के डायरेक्टर्स एंथोनी और जो रूसो के साथ प्रियंका एक स्पाई-ड्रामा शो ‘सिटाडेल’ में भी काम कर रही हैं।