प्रियंका चोपड़ा ने शरीर में आये बदलाव पर की बात, कहा-'मेरी उम्र बढ़ रही है'

    प्रियंका चोपड़ा ने शरीर में आये बदलाव पर की बात, कहा-'मेरी उम्र बढ़ रही है'

    प्रियंका चोपड़ा ने शरीर में आये बदलाव पर की बात, कहा-'मेरी उम्र बढ़ रही है'

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपनी बात खुलकर दुनिया के सामने रखती हैं। इस बार उन्होंने बढ़ती उम्र के साथ अपने शरीर में हो रहे बदलाव के बारे में बात की है। 2000 में मिस वर्ड का खिताब अपने नाम करने वाली 38 साल की प्रियंका ने हाल में याहू लाइव से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शरीर में हो रहे बदलाव के बारे में बात की।


    प्रियंका अब कम ही बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आती हैं। उनका पूरा फोकस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर बना हुआ है। वहीं कई बार प्रियंका के फिजीक को लेकर सवाल उठाये गए हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद मान लिया कि उनका शरीर वैसा नहीं रहा जैसा कुछ सालों पहले था। 

    बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा-'मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि इसने मुझे प्रभावित नहीं किया है। मेरे शरीर में बदलाव हुए हैं क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है, जैसे सभी की बढ़ती है। और मैंने इसे मानसिक रूप से स्वीकार किया है कि ठीक है, अब यह ऐसा ही दिखता है, अब मैं ऐसी ही दिखती हूं, कोई बात नहीं है, अब मैं अपनी वर्तमान शरीर के साथ काम कर रही हूं ना कि अब से 10-20 साल पुराने शरीर के साथ।'

    बता दें, प्रियंका बेशक इन दिनों हिंदी फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें फरहाना अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इसके बाद उन्हें पिछले साल इंग्लिश फिल्म’ द वाइट टाइगर’ में एक छोटे से रोल में खूब पसंद किया गया। प्रियंका अब अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर हिंट दी थी। उम्मीद है अगले साल तक प्रियंका किसी हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा जरुर होंगी।